उत्तर प्रदेश में कोरोना : सुपरफास्ट स्पीड में महामारी, 24 घंटों में इतनी और जान ले ली

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में सोमवार शाम कोरोना वायरस से संक्रमण के 4186 नए मामलों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में आए रिजल्ट्स के बाद ये आंकड़े जारी किए गए हैं। इसके अलावा राज्य में 69 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। राज्य सरकार के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में 50 हजार 893 केस ऐक्टिव हैं।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ में बीते 24 घंटे में 595 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 668 लोगों को यहां इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। 24 घंटे में लखनऊ में 8 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के 187, प्रयागराज में 183, बरेली में 242, कानपुर में 260, नोएडा में 121 और वाराणसी में 181 मरीज मिले हैं।

1 लाख से अधिक लोग हुए ठीक
सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक कोरोना से 2515 लोगों की जान गई है। इसके अलावा 104808 पेशंट्स कोरोना को हराकर ठीक भी हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कुल 4376 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...