
सदर के 79 तथा नगरपालिका के 16 वैवाहिक जोड़ों का हुआ गठबंधन
भास्करसमाचार सेवा
मुजफ्फरनगर। बुधवार को विकासखंड सदर क्षेत्र के देवलोक वेंकट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड सदर के 79 वैवाहिक जोड़े तथा नगरपालिका मुजफ्फरनगर के 16 वैवाहिक जोड़ों की विधिवत शादी संपन्न हुई जिसमें वैवाहिक जोड़ों को आवश्यक सामान वितरित किया गया तथा कार्यक्रम में समस्त नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी वैवाहिक नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सकुशल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान समस्त नवविवाहित जोड़ों को शादी से संबंधित आवश्यक समस्त सामान वितरित किया गया। इसके उपरांत समस्त नवविवाहित जोड़ो व उनके साथ आने वाले अतिथियों को भोजन में जलपान कराया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी हरिश्चंद्र ने किया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर खंड विकास अधिकारी सदर डॉक्टर नेहा शर्मा ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुशपुरी भाजपा नेता पदम सिंह जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित समस्त सदर ब्लॉक स्टाफ आदि मौजूद रहे।













