
भास्कर समाचार सेवा
सहारनपुर नागल. क्षेत्र के गांव कोटा में स्थित राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ० पूनम यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में विचार रखते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ० पूनम यादव ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल की हमारे जीवन में अहम भूमिका है उन्होंने सभी से अनेकों प्रतिभावान खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देकर सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन 400 मीटर दौड़ में नीतू प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व नेहा तृतीय स्थान पर रही वही गोला फेंक में शालू प्रथम, तन्नू द्वितीय व पारुल तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ० कल्पना राव ने किया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी संतोष चौधरी, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, इस्तखार अली, मुनेश प्रधान व समस्त छात्राओं समेत कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।













