
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण एवं प्रभारी मंत्री महानगर असीम अरुण गांव अबूपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। वहीं भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने आवास पर पटका और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर असीम अरुण ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सब के विकास और सर्व समाज के लिए काम कर रही है सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर लाभार्थी को दिया गया है किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं किया गया। हमें संघ और सरकार के बीच समन्वय बनाकर रखना है। इस अवसर पर गोपाल अग्रवाल ने पावर
लूम हैंडलूम व्यापारियों की समस्या को रखते हुए कहा कि बिजली की तारे पुरानी और जर्जर हो गई हैं जिनके कारण हादसे भी हो चुके हैं। जिनको बदलवाया जाए और बिजली विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जाए। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्मशान घाट में हादसे के बाद निर्माण नहीं होने और शहीद चौक के अधूरे पडे निर्माण को कराने के लिए ज्ञापन दिया। तथा गीजर के कारण दंपत्ति की मौत के बाद बच्चों को आर्थिक सहायता के लिए ज्ञापन दिया गया। गांव असदपुर नंगला निवासी वेदपाल ने आशा कार्यकर्ता को गर्भवती महिला को धोखा देकर प्राइवेट अस्पताल में लेकर जाने का आरोप लगाकर ज्ञापन दिया। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय डॉ केशव त्यागी समाजसेवी विनोद जिंदल भाजपा नेता संजीव त्यागी भाजपा नेता बृजेश्वर निम्मी ज्ञानेंद्र सिंघल समाजसेवी योगेंद्र गुप्ता लिली उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री मुकेश भटनागर पूर्व प्रधान अनिल त्यागी मनोज टिंकल भाजपा नेत्री गीता चौधरी बिंदु त्यागी उषा चौधरी विनोद मिश्रा भाजपा नेता मनोज शर्मा संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मोहित गर्ग शिव कुमार गुप्ता विनोद धनकर नरेश कश्यप राकेश गोयल कमल कुमार योगेंद्र कुमार सोनू त्यागी प्रशांत खटीक रविंद्र शर्मा मोहित त्यागी विनोद पाल दिल्लू यादव विकास त्यागी सुशील गोस्वामी अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।













