बरेली : गुस्ताखे रसूल के खिलाफ़ पुरज़ोर एहतिजाज व सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग

भास्कर ब्यूरो
बरेली जुमे की नमाज़ के बाद दरगाह शाह शराफ़त अली मियां से शाह सक़लैन एकेडमी की जानिब से गुस्ताखे रसूल के खिलाफ़ दरगाह शाह शराफ़त से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करके पुरज़ोर एहतिजाज किया।

जैसा कि सबको मालूम है कि गाज़ियाबाद के डासना का एक व्यक्ति नरसिम्हानंद सरस्वती जो धर्म का चोला पहनकर शैतानी किस्म के बातें करता है, जिसने मुसलमानों के सबसे बड़े पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लललाहो अलैह वसल्लम की शान में बड़ी बेहूदा बातें व गुस्ताखियां की हैं, इसके अलावा आए दिन इस्लाम व मुसलमानों को आतंकवाद, जिहादी बताता है। इसी मसले में इस गुस्ताखे रसूल के खिलाफ दरगाह शाह शराफत अली मियां से दोपहर 2 बजे एक बड़ा जन समूह के साथ कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला, कलक्ट्रैक्ट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर अपने गम ओ गुस्से का इज़हार किया और उक्त नरसिम्हानंद पर सख्त कार्यवाही कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट साहब से ये भी कहा ‘कि आए दिन इस्लाम व हमारे पैगंबर साहब व धार्मिक पूर्वजों पर खुले आम गलत व बेहूदा टिप्पणियां और बुरा बुरा कहा जा रहा है और सरकार की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नही होती ये बहुत अफसोस की बात है।

समस्त एकेडमी पदाधिकारियों ने सरकार से ये मांग की कि सरकार इसको गंभीरता से ले, और किसी भी धर्म का अपमान व धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों के खिलाफ़ एक सख्त कानून बनाया जाए, जिससे इन सब मामलात पर सख्ती से रोक लगे और सभी धर्म के लोग आपस में प्रेम अमन सौहार्द के साथ मिल जुलकर रहें, जिससे हमारे देश व समाज का भी सौहार्द व अमन कायम रहे इस दौरान दरगाह शरीफ़ से हज़रत गाज़ी मियां साहब का नेतृत्व रहा और इंतिखाब सकलैनी, मुर्तजा सकलैनी, गुलाम गौस, मुनीफ सकलैनी, सलमान सकलैनी, मुंतासिब सकलैनी, हम्ज़ा सकलैनी आदि शामिल रहे, शाह सकलैन एकेडमी से हाजी लतीफ सकलैनी, अबरार सकलैनी, इंतजार हुसैन, हाजी हसीन, सलीम सकलैनी, मुहम्मद अली, लियाकत हुसैन, खतीब सकलैनी, यावर सकलैनी, मुमताज़ सकलैनी, जान मुहम्मद,सुलतान सकलैनी आदि खास तौर से मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...