
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद ।भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2024 चुनाव के लिए बूथों की संख्या घटाने और बूथ पर मतदाता बढ़ाने को अव्यवहारिक बताया। प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में एसडीएम से बूथों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, जिला मंत्री बलराज त्यागी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर से वर्ष 2024 के लिए बूथ और मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मतदान केंद्रों के बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने और गत लोकसभा चुनाव के मुकाबले बूथों की संख्या घटाने को अव्यावहारिक बताया। भाजपा नेता राजीव अग्रवाल का कहना था कि चुनाव आयोग का मतदान प्रतिशत 80 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य है ।उन्होंने कहा कि यदि बूथों पर मतदाताओं की संख्या 15 00 तक पहुंचती है तो निर्धारित समय में 1100 से 1200 का मतदान होना संभव नहीं है।
एसडीएम ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्र और बूथ व्यवस्था की जानकारी
दी।
प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक यादव, संजीव कुमार ,करूण पाल आदि शामिल रहे। भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने इस आशय का पत्र चुनाव आयोग और भाजपा संसदीय समिति को भी भेजने की जानकारी दी।














