भाई के दोस्तों ने किया छात्रा के साथ किया गैंगरेप, बेहोशी की हालत में इस हालत में मिली

बुधवार को फिरोजाबाद जिले में पचोखरा क्षेत्रान्तर्गत एक छात्रा बदहवास अवस्था में खेत में पड़ी मिली. छात्रा का आरोप है कि भाई के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर उसके दोस्त उसे कार में बैठाकर आगरा ले गए और फिर सामूहिक दुराचार के बाद उसे यहां फेंककर फरार हो गये. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है.

आगरा के थाना सिकन्दरा क्षेत्र में रहने वाली बीए की छात्रा बुधवार को ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. छात्रा का कहना है कि रास्ते में उसे उसके भाई के चार दोस्त मिले जिन्होंने उसके भाई का एक्सीडेंट होने की झूठी सूचना देकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया. कार में बैठाने के बाद यह लोग आगरा ले गए तथा उसके साथ सामूहिक दुराचार करने के बाद उसे पचोखरा में एक खेत में फेंककर फरार हो गये. ग्रामीणों की मदद से छात्रा ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आयी.

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि आगरा की एक छात्रा को उसके भाई के ही दोस्त एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर कार में लेकर आये थे जिन्होंने छात्रा के साथ दुराचार करने के बाद उसे पचोखरा मेंछोड़ा है. छात्रा ने तीन लोगों को पहचान लिया है और नाम भी बताये हैं. मामला दर्ज करके आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये टीमों को लगाया गया है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha