
- कार्यालय पर ग्रहण कराई गई पार्टी की सदस्यता
प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन पर शनिवार को रणधीर प्रताप सिंह ने प्रदेश सचिव जयकरण सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अफाक के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिनको तिरंगा भेंट कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
इस दौरान प्रदेश सचिव जयकरण वर्मा ने कहा कि अब जनता कांग्रेस से जुड़ रही है। आने वाला समय कांग्रेस का होगा और पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम पूरे प्रदेश में लहराएगा। उन्होंने कहा रणबीर के आने से कांग्रेस को आसपुर देवसरा में मजबूती प्रदान होगी। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कांग्रेस जिला पंचायत में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर रही है और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा होगा। जिला प्रवक्ता वेदांत तिवारी ने कहा कि रणधीर प्रताप सिंह आसपुर वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के जिला पंचायत समर्थित प्रत्याशी होंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अफाक ने कहा कांग्रेस के सामने कोई भी पार्टी व क्षेत्रीय दल टिक नहीं पाएगा। बैठक में जिला महासचिव संतोष तिवारी, संदीप सिंह, बृजेश पांडे, विवेक पांडे, सुधीर तिवारी, मोहम्मद इश्तियाक, दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।













