
बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के रेकॉर्ड 34,956 नए केस सामने आए और 687 लोगों की मौत हुई है। उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस का कहना है कि पहले की तरह सामान्य जीवन की फिलहाल पूरी दुनिया में ही दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। हम कोरोना को अब भी हल्के में नहीं ले सकते हैं।
इन रेकॉर्ड्स में भी पिछड़े हम
-एशिया में हर दिन कोविड-19 संक्रमितों के 55 हजार से अधिक केस आते हैं और इनमें आधे से अधिक केस केवल भारत से होते हैं। ताजा आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में हमारे देश में कोरोना संक्रमण को लेकर एक नया रेकॉर्ड बना है। हमारे देश बीते 24 घंटों में करीब 35 हजार कोरोना संक्रमण के ताजा मामले आए हैं। जबकि इस वायरस के कारण मरनेवालों की संख्या भी 687 पहुंच चुकी है। यानी पिछले 24 घंटे में Covid-19 से मरनेवालों की संख्या सबसे अधिक है।
-हमारे देश में कोरोना संक्रमण के टेस्ट की दर भी उस हिसाब से नहीं है, जैसे कि इतनी बड़ी आबादी के देश में होनी चाहिए। हमारे देश में आबादी के हिसाब से कोविड टेस्ट अभी बहुत कम हुए हैं। अगर एशिया के सभी देशों की तुलना टेस्टिंग के मामले में भारत से की जाए तो हर 10 लाख की आबादी पर टेस्टिंग के मामले में हमारा देश 32वें नंबर पर आता है।
कोरोना केस के मामलों में भारत
-अगर कोरोना संक्रमण के कुल मामलों और इस वायरस के कारण होनेवाली कुल मौतों की बात करें तो एशिया महाद्वीप में हमारा देश पहले नंबर पर है। यानी हमारे यहां सबसे अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं और सबसे अधिक मौतें भी हमारे यहां ही हुई हैं।
-वहीं आज के हालात को देखते हुए पूरी दुनिया की बात करें तो इस समय सबसे अमेरिका में सबसे अधिक मामले देखने को मिल रहे हैं। जबकि इस वायरस के कारण मरनेवालो लोगों की संख्या ब्राजील में सबसे अधिक बताई जा रही है।
सख्ती से माननी होगी WHO की सलाह
-कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जबसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मास्क पहनने और हाथ सैनिटाइज करने पर जोर दिया है। हमारी सरकार इस दिशा में उससे भी पहले से ऐक्टिव होकर इस दिशा में लोगों को जागरूक करने में लगी है। लेकिन फिर भी देश के करीब हर हिस्से में कुछ लोगों को बिना मास्क घूमते और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करते हुए देखा जा सकता है।
-वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से मास्क का उपयोग, सैनिटाइजर या साबुन से बार-बार हाथ धोना और हर समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, कोरोना संक्रमण से बचने के तीन मुख्य सूत्र बताए गए हैं।















