
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह नाम-निर्देशन पत्रो की जांच के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुये रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आदेशित करते हुये कहा कि नाम-निर्देशन पत्रों की जांच पूरी गहनता से की जाये, इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये, नाम-निर्देशन पत्रों के साथ संलग्न सभी प्रपत्रों की भलि-भांति जांच की जाये। उन्होने आर.ओ., ए.आर.ओ. व ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से कहा कि सभी लोग अपने कार्यों को निष्पक्षता के साथ अंजाम दें, ड्यूटी के दौरान मास्क से अच्छी तरह नाक-मुंह को ढककर रखें, समय≤ पर एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से हाथों को विसंक्रमित करें, बिना साबुन से हाथ धोये, हाथ से नाक-मुंह, आंख को किसी भी दशा में न छुएं।
डीएम ने नाम-निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान उपस्थित प्रत्याशियों, प्रस्तावकों से कहा कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे किसी की भावना को ठेस पहंुचे, प्रचार करते समय 5 से अधिक व्यक्ति एक साथ न जायें। प्रचार के दौरान सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करें, जो भी प्रचार सामिग्री छपवाएं उस पर मुद्रक, पिं्रटिंग पे्रस का नाम, संख्या अवश्य अंकित करायें। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर प्रचार सामिग्री न लगायंे। बिना पूर्व अनुमति के जुलूस-सभा न करें। उन्होने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी के द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन किया गया या कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन सुनिश्चित नहीं कराया गया तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।










