नहीं उठता है कैसरगंज जे.ई. का सीयूजी नंबर

भास्कर न्यूज़
कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज पावर हाउस में जब से नये जे.ई. ने व्यवस्था संभाली है बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है जे.ई. कैसरगंज का सीयूजी नंबर सदैव बंद बताता है या फिर नेटवर्क में रहता ही नहीं है और पर्सनल नंबर किसी को पता ही नहीं है इतना ही नहीं जे.ई. कैसरगंज से मुलाकात होना भी असंभव है कब कहां आते हैं कब कहां जाते हैं सब कुछ गोपनीय रहता है इतना ही नहीं समस्त लाइनमैन भी जे.ई. कैसरगंज के नक्शे कदम पर चलते हुए या तो फोन बंद किए रहते हैं या उठाते ही नहीं है नये जे.ई. के आने से कैसरगंज पावर हाउस से अघोषित बिजली कटौती भी शुरू हो गई है

बिजली को लेकर जनता में त्राहि-त्राहि का माहौल बन गया है कैसरगंज पावर हाउस से मात्र  एक किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत नौगइयां के मजरा शाहनपुरवा व बाजार पुरवा में लगे तार इतने जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं कि प्रतिदिन स्वयं टूट कर गिर जाते हैं और विद्युत आपूर्ति बहाल रहती है जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है तार टूटने पर भी जब जे.ई. कैसरगंज एवं पावर हाउस तथा लाइनमैन का नंबर नहीं मिलता है और ना ही उठता है तो जनता में आक्रोश पैदा हो जाता है और टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के लिए जनता मजबूर हो जाती है टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के पश्चात बगैर तार जोड़े ही विभाग द्वारा टोल फ्री शिकायत का निस्तारण कर दिया जाता है जो अत्यंत खेद का विषय है।


उक्त प्रकरण पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष गंगाधर मिश्रा का कहना है कि कैसरगंज विधानसभा से मुकुट बिहारी वर्मा कैबिनेट में सहकारिता मंत्री हैं फिर भी शाहन पुरवा व बाजार पुरवा में लगे जर्जर तार एवं लो वोल्टेज तथा जनता के प्रति जे.ई. कैसरगंज की उदासीनता अत्यंत गंभीर समस्या का विषय है जिसका निराकरण होना अत्यंत आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...