
- ब्राह्मण समाज सेवा समिति चलायेगी सदस्यता अभियान
ब्रजकिशोर मिश्रा
करहल/मैनपुरी- मोहल्ला काजी में आशीष पाण्डेय के आवास पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश दुबे ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को ब्राह्मण समाज सेवा समिति सदस्यता अभियान चलाएगी सदस्यता अभियान चलाकर समिति में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। बैठक के दौरान समिति में शामिल हुए पूर्व एडीओ राजेश दुबे ने समिति को 500 कैलेंडर भेंट किए। बैठक की अध्यक्षता प्रमोद तिवारी ने की। कार्यक्रम का संचालन विवेक पाण्डेय ने किया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुवे, श्री दयाल त्रिपाठी, राजेश दुवे, प्रमोद तिवारी, रविन्द्र दुबे, आशीष पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, अवनीश दुवे, सुभाष तिवारी, राजेन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन मिश्रा, रानू पाण्डेय, अंशु पाण्डेय, नीशू पाण्डेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
ब्लॉक के कर्मचारियों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
करहल/मैनपुरी- कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल पर भी टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए टीकाकरण में ब्लॉक के कर्मचारियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इस दौरान एडीओ सुनील यादव, राकेश, सतीश, अमर सिह, जितेंद्र, हरिपाल सिंह, कमलेश कुमार समेत तमाम कर्मचारियों कोे कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।












