
- अध्यापक व अभिभावकों की बैठक में लिया अहम निर्णय
करहल/मैनपुरी – एस.के साइंटिफिक पब्लिक इंटर कॉलेज करहल के प्रबंधक इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को मास्क वितरित किए। अभिभावक व अध्यापक संघ की मीटिंग हुई।
जिसमें अभिभावकों की समस्या को सुनते हुए विद्यालय के प्रबंधक इंजी सुभाष चंद्र यादव ने निर्णय लिया कि कोरोना काल के दौरान बंद रहे विद्यालय का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जब से विद्यालय खोला गया अर्थात 10 फरवरी से ही शुल्क लिया जाएगा, अतः अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक का समस्त शुल्क माफ कर दिया गया है। अभिभावक अतिशीघ्र समय सारणी के अनुसार विद्यालय में अपने-अपने पाल्य को भेजें। इस घोषणा से विद्यालय के सभी छात्र एवं अभिभावक में खुशी है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी का पर्व हर्ष के साथ मनाया गया
मैनपुरी/करहल – पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैरार शाहपुर में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा एवं हवन पूरे विधि विधान एव मंत्रोच्चार से पंडित देवेश अवस्थी ने संपन्न कराया। विद्या इस अवसर पर सरोज देवी, नेहा, नीतू, मोहिनी, काजल, अभिषेक, स्वाती, कपिल, पवन, अर्पित, रोशनी, मुस्कान, मृदुल आदि छात्र एव छात्राओं ने हवन में आहुति दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेश अवस्थी ने बच्चों से कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और हवन में जो आहुतियां दी जाती हंै। उससे हमें सीख लेनी चाहिए कि हम लोगों को भी अपने अंदर बसी बुरी आदतों की आहुति देते हुए नए सिरे से शुरुआत करनी चाहिए। हमें अपने से बड़े लोगों का आदर सम्मान करना चाहिए।













