139.36 लाख रूपये की क़ीमत के कार्यों का हुआ शिलान्यास

जनता की मांग अनुसार विकास कार्य करूंगा : महेश चंद्र गुप्ता

भास्कर समाचार सेवा

बदायूं। विधायक निधि योजना अंतर्गत विकास खंड सालारपुर में 8 कार्यों का अंकन 78.42 लाख रुपए, विकासखंड जगत के 3 कार्यों का रूपये 32.78 लाख एवं विकास खंड के 3 कार्यों का रूपये 28.24 लाख , इस प्रकार कुल रुपए 139.36 लाख के कार्यों का शिलान्यास सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया| इस मौके पर महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास में निरंतर तत्पर हूँ| क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य करूंगा| इस मौके पर अनेक पाल सिंह ब्लॉक प्रमुख पति विजयंत कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सालारपुर सुधीर श्रीवास्तव, जिला महामंत्री भाजपा अंकित मौर्य, अनुज सक्सेना, सोबरन सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, आदेश शर्मा, खालिद अली खान सहायक विकास अधिकारी पंचायत, धीरेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे| इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में आकाश सक्सेना, वरिष्ठ सहायक, पवन सक्सेना, सुधीर सिंह, तेजपाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे|

खबरें और भी हैं...