
पुलिस की जांच पड़ताल में पाए गए सभी कागजात सही गाय और गाड़ियों को छोड़ा गया
भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद । मसूरी थाना इलाके के नेशनल हाईवे पर गौ रक्षक दल के लोगों द्वारा गाड़ियों को रोक कर उनमें काफी मात्रा में गाय बरामद की गई । हालांकि पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी गायों के मालिकों द्वारा कागजातों के आधार पर सही पाया गया और गाड़ियों को उनके मालिकों के हवाले कर गाय को भी उनके मालिक के हवाले किया गया है। क्योंकि सभी गाय कों गौशाला में रखने और कागजात मालिकों के पास मौजूद थे। सभी गाय करनाल हरियाणा से बिहार जा रही थी।एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि रात्रि करीब 10 बजे थाना क्षेत्र मसूरी में एक सूचना मिली कि दो ट्रक में अवैध तरीके से गायों का ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है | पुलिस द्वारा मौके पर जाकर सारे डाक्यूमेंट्स चेक किये गए जिसमे सभी डाक्यूमेंट्स सही पाए गए है। पशु चिकित्सक को बुलाकर गायों को चेक करवाया गया है। जिसमें किसी भी प्रकार की पशु क्रूरता नही पाई गयी है। सूचना देने वाले वादी की भी संतुष्टि होने पर सभी गाड़ियों और गाय को छोड़ा गया है













