
प्रतापगढ़। उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नगर के प्लाजा पैलेस में शनिवार की सायं होली मिलन, काव्य गोष्ठी तथा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि मौजूद रहे।
प्रदेश महामंत्री ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर कहा कि प्रतापगढ़ में व्यापार मण्डल मजबूत है। आप सभी का उत्पीड़न नहीं होने पाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा, नगर वरिष्ठ अशोक कुमार सिंह, जिला युवा अध्यक्ष पंकज मिश्रा, नगर अध्यक्ष के रुप में अमर केसरवानी, नगर महामंत्री जगमीत सिंह सलूजा, नगर युवा अध्यक्ष तुषार खण्डेलवाल व सभी कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस उपरान्त काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजीव आहूजा, प्रदीप खण्डेलवाल व शरद केसरवानी ने किया। कार्यक्रम में सरदार मंजीत सिंह गोविन्द, संदीप रावत, संजय त्रिपाठी, सौरभ सिंह, सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
पंचायत चुनाव: कड़ी धूप भी नहीं कम नहीं कर सकी जज्बा
तीन बजे के बाद वितरित हुआ चुनाव चिन्ह
प्रतापगढ़। रविवार को सदर ब्लाक समेत जिले के हर ब्लाक में प्रधान प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित होना था, जिसकी तैयारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक दिन पहले ही कर लिया था। शनिवार को सक्षम अधिकारियों ने बताया था कि रविवार को दोपहर 3 बजे से चुनाव चिन्ह वितरित किया जाएगा जिससे सुबह से ही प्रत्याशियों का जमावड़ा लग गया।
सभी प्रत्याशी तेज धूप होने के बावजूद अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। इधर पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ कोविड 19 के पालन के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद करने में डटी रही। तेज धूप के बाद भी चुनाव चिन्ह लेने आए प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। रविवार की दोपहर तीन बजे चुनाव चिन्ह का वितरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वितरित किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों की खासी भीड नजर आई। विशेषकर पहली बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने वाले युवा प्रत्याशियों में बिशेष उमंग दिखाई पड़ रही थी। पहले नंबर पर चुनाव चिन्ह लेने के लिए इंतजार कर रहे हथिगवां थाना क्षेत्र के मिश्रदयालपुर ग्राम सभा के युवा प्रत्याशी विवेक कुमार मिश्र ने प्रश्न का जवाब देते हुए खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने बताया कि वह राजनीति को सेवानीति मानकर चुनाव में उतरे हैं। पहले भी जनसेवा से जुड़े हैं। अपने क्षेत्र की नहर में पानी की समस्या हो, बिजली की समस्या, गलाघोंटू खुरपका मुहपका की जटिल बीमारियों से पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण कराना हो।










