Haryana Corona Update: सोमवार को मिले केवल 13 नए मरीज, एक्टिव केस 110

चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना से हालात (Haryana Corona Update) सुधर रहे हैं. धीरे-धीरे अब कोरोना के नए मरीज और एक्टिव मरीजों की संख्या कम होती जा रही है. सोमवार को प्रदेशभर से सिर्फ 13 नए मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही हरियाणा में एक्टिव मरीजों (Haryana Corona Active Case) की संख्या 110 हो गई है. सोमवार को हरियाणा के केवल 8 जिलों से नए केस मिले हैं.इनमें 2-2 केस गुरुग्राम, हिसार, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी से, और 1-1 केस फरीदाबाद, अंबाला, फतेहाबाद से मिला है. वहीं 14 जिले ऐसे हैं जहां से एक भी नया मरीज नहीं मिला है. अगर बात गुरुग्राम जिले की करें तो यहां भी कोरोना संक्रमण कम होता नजर आ रहा है. सोमवार को साइबर सिटी से 2 नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही, 2 मरीज ठीक हो गए हैं. जिससे गुरुग्राम में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 37 ही है.

हरियाणा कोरोना बुलेटिन 

वहीं सोमवार को प्रदेशभर से 7 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं. यहां ये भी बता दें कि हरियाणा के पांच जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं. पानीपत, सिरसा, रोहतक, महेंद्रगढ़, कैथल कोरोना मुक्त हो गए हैं. यहां अब एक भी एक्टिव केस नहीं है. बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से पूरे प्रदेश में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. वहीं अबतक हरियाणा में 9,808 मरीज कोरोना से जान गंवा चुके हैं. इसके अलावा हरियाणा में अब तक 1 करोड़ 21 लाख 97 हजार 126 लोगों के सैंपल लिए गए हैं. हरियाणा का रिकवरी रेट (haryana corona recovery rate) 98.68 फीसदी है.

हरियाणा कोरोना बुलेटिन

प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन भी प्रभावी ढंग से चल रही है. प्रदेश के लोगों को कुल करोड़ 2 करोड़ 11 लाख 86 हजार 133 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. सोमवार को पहली डोज 1 लाख 80 हजार 433 लोगों को लगी है. वहीं दूसरी डोज 78 हजार 242 लोगों को लगी है. ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने में वैक्सीनेशन ने भी अहम भूमिका निभाई है.

खबरें और भी हैं...