
बेवर/मैनपुरी। शुक्रवार को सुबह 10ः00 बजे थाना बेबर पर त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनावों को शान्ति पूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु आलाधिकारियांे ने प्रत्याशियांे की मौजूदगी में मीटिंग की और सभा को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी भोगाँव ने बताया कि आप सभी लोगों को आचार संहिता का पालन करना है और इस समय देश में कोविड -19 के बढते संकट से बचाव के लिये मास्क लगायें तथा एक-दूसरे से दो गज की दूरी अबश्य बनाए रहे। इसके पश्चात अमर बहादुर सिंह भोगाँव ने अपने वक्तब्यों में साफ कर दिया कि आप सभी अपने – अपने क्षेत्र के गण़मान्य व्यक्ति है। इसलिये आप लोग कानून का पालन अवश्य करंे।
इसके पश्चात सभा को सम्बोधित करते हुये प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने कहा कानून का पालन करने बाले व्यक्तियों की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रसाशन आप के साथ है। अन्यथा की स्थिति में अराजकता फैलाने वालांे को बख्शा नहीं जायेगा। इसके उपरांत सभा में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने अपने वक्तब्यों में कहा कि आप सभी अपने -अपने क्षेत्र के जिम्मेदार पद के प्रत्यासी हैं और आप सभी लोग चुनाव प्रक्रिया को शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु आप सभी कानून का पालन करें। पुलिस प्रशासन आप लोगों की हिफाजत के लिये हमेशा तैयार है।










