डासना की जिला जेल में बंदी महिलाओं ने रखा सोमवती अमावस्या का व्रत

भास्कर समाचार सेवा

व्रत रखकर की पूजा अर्चना जेल प्रशासन ने की सभी व्यवस्थाएं

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की सबसे हाईटेक जिला जेल कहलाने वाली डासना जिला जेल में जेल प्रशासन द्वारा बन्दियों को धार्मिक कार्यक्रम करने और धार्मिक प्रोग्राम के जरिये उन्हें पूरी आजादी देते हुए नियम अनुसार कार्य कराने में पूरा सहयोग करती हुई दिखाई दे रही है। जिसके अनुसार डासना जिला जेल में सोमवती अमावस्या पर्व के अवसर पर 24 महिला बन्दियों द्वारा निर्जला उपवास रखते हुए वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति और बच्चों की लंबी आयु के लिए प्रार्थना कर देश में अमन शांति के लिए प्रार्थना की है। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डासना की जिला जेल में डीजी जेल और जेल मंत्री एवं शासन के दिशा-निर्देशों पर सभी तरह के कार्य बंदी हित में किए जा रहे हैं। मानव अधिकार का पालन करते हुए बन्दियों की जांच पड़ताल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ धार्मिक रूप से कार्यक्रमों को भी नियम अनुसार कराकर बंदियों को सहूलियत प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवती अमावस्या के अवसर पर 24 महिला बंदियों द्वारा निर्जला उपवास रखते हुए वट वृक्ष की विधिवत पूजा कर अपने पति एवं बच्चों की लंबी आयु के लिए कामना की गई तो वही देश में अमन शांति के लिए महिलाओं द्वारा प्राथना भी की गई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि जेल के उच्च अधिकारियों के अनुसार बंदियों को उनके प्रत्येक धार्मिक एवं सांस्कृतिक अवसर पर सभी सुविधाएं प्रदान किए जाने का प्रयास किया जाता है। ताकि जेल में रहते हुए अपने धार्मिक उत्सव का अनुभव कर सकें। साथ ही कहा कि डीजी जेल के दिशा निर्देश अनुसार जेल में सभी तरह के बन्दियों के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। और जेल को पूरी तरीके से हाईटेक बनाया गया है। जेल के चप्पे-चप्पे पर कैमरे से लैस बन्दियों की सभी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। महिलाओं द्वारा अमावस्या सोमवती उपवास रखने के बाद जेल प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए जेल प्रशासन द्वारा कराए गए व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की है। इस मौके पर जेल प्रशासन से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...