आईएसएल : जर्सी नं. 20 पर गिरी गाज, लगा 2 लाख का जुर्माना व तीन मैचों का निलंबन

Image result for डिएगो कार्लोस डी

नई दिल्ली। एफसी पुणे सिटी के खिलाड़ी डिएगो कार्लोस डी ओलिवर (जर्सी नं. 20) को तीन मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है और दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डिएगो को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनिक संहिता के अनुच्छेद 48 (‘गंभीर उल्लंघन’) और अनुच्छेद 49 (‘विरोधियों या अन्य अधिकारियों के अलावा अन्य व्यक्तियों के खिलाफ दुर्व्यवहार) के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

रविवार को एफसी गोवा और एफसी पुणे सिटी के बीच खेले गए आईएसएल के 21वें मैच के दौरान गोवा के सेरिटन फर्नांडीस पर एक खराब फाउल के लिए डिएगो कार्लोस को सीधा लाल कार्ड दिखाया गया था। रेफरी की रिपोर्ट के आधार पर एआईएफएफ अनुशासनात्मक समिति ने लाल कार्ड के लिए डिएगो को एक मैच के लिए स्वचालित निलंबन व दो अन्य मैचों के लिए निलंबन और वित्तीय जुर्माने को मंजूरी दी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha