
घिरोर/मैनपुरी- सोमवार को न्यायालय में लंबित विभिन्न वादों के माल निस्तारण के तहत थाना घिरोर में 2 करोड़ से अधिक रुपये की अंग्रेजी देशी व बियर नष्ट कराई गयी। मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम अनिल कुमार कटियार के निर्देशन में सोमवार को थाना घिरोर में 2 करोड़ 17 लाख रुपये की अबैध शराब बीयर नष्ट कराई गई। जिसमे अंग्रेजी शराब 1287 पेटी, देशी शराब 2052 पेटी व बीयर 595 पेटी नष्ट कराई गई। इस मौके पर एएसपी मधुबन कुमार सिंह, सीओ कुरावली दद्दन प्रसाद गौड़, थाना प्रभारी पहलवान सिंह आदि मौजूद रहे।










