सावन सोमवार : ये राशि जातक करें यह उपाय, भोले बाबा की आप पर बरसेगी अपार कृपा

सावन का माह चल रहा है और सावन के पहले सोमवार भोलेनाथ के भक्तों में खासा उत्साह देखा जाता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं विशेष तौर पर मेष राशि के जातकों के लिए, कि किस तरह से वे शिव शंकर भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। अपने भक्तिभाव और कुछ उपाय करके। आइए जानते हैं मेष राशि के जातकों को क्या करना चाहिए उपाय।

मेष राशि के जातक करे ये उपाय 
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए मेष राशि के जातकों को शिव शंकर भोलेनाथ के महाशक्तिशाली मंत्र का जाप 11, 21 या फिर 108 बार करना है। इसके विपरीत आप पूरा दिन भी भगवान भोलेनाथ का यह मंत्र जाप कर सकते हैं।

जानिए कैसे मिलेगी भोले बाबा की अपार कृपा 

सावन के पहले सोमवार को सुबह स्नान उपरांत भोलेनाथ की पूजा में धूप दीप जलाकर भगवान शिव शंकर भोलेनाथ की तस्वीर को गुलाल का तिलक लगाएं। इसके पश्चात ओम ममलेश्वराय नमः का जाप 11, 21 या फिर 108 बार करें। भोलेनाथ की कृपा पाने का यह मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अटूट उपाय है। इस उपाय के करने से भोलेनाथ की कृपा अपने भक्तों पर जरूर बरसती है। इससे आपके जीवन में सुख संपदा और वैभव में वृद्धि होती है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

82 − 78 =
Powered by MathCaptcha