ब्रम्हपुर क्षेत्र में कोरोना से एक की मौत, 200 मीटर के एरिया को घोषित किया गया हॉटस्पॉट

चौरीचौरा, गोरखपुर। ब्रम्हपुर ब्लाक के जोलहबारी गांव में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से जहां मृतक के परिजनों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश है, तो ग्रामीणों में इस घटना से दहशत व्याप्त है।

ब्रम्हपुर ब्लाक के जोलहबारी गांव के रविन्द्र ओझा (62) व्यक्ति कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव हुआ था। जिसे होम क्वारन्टीन किया गया था। रविवार की सुबह 6 बजे उनकी मौत हो गयी। कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत से आक्रोशित परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने उनके मरीज की कोई खोज खबर नहीं लिया और न ही उनके मरीज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं किया गया। मरीज को होम क्वारन्टीन किया गया था। जबकि डॉक्टर ईश्वरलाल का कहना है कि मरीज का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था।

वह हार्ट व अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उनका स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन जांच कर रहा था। परिजनों का कहना है कि मरीज की बिगड़ती स्थिति की जानकारी बार बार स्वास्थ्य विभाग को देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई मदद नहीं किया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। मरीज की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने शव को कोविड गाइडलाइन के अनुसार पैक कर परिजनों को सौंप दिया। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के घर से दो सौ मीटर तक के एरिया को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया है।

खबरें और भी हैं...