–

प्रतापगढ़। पंचायत चुनाव के नामांकन में जिस तरह की भीड़ उमड़ी और सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ी, उससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का आसार दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि शुक्रवार की अपरान्ह तक 73 लोग संक्रमित पाए गए। रात तक यह संक्रमण की संख्या और बढ़ सकती है। इस समय सभी का ध्यान पंचायत चुनाव में लगा है।
नगर पालिका के 150 कर्मचारियों की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगा दी गई है। इससे सेनेटाइजेशन व फांिगंग का कार्य ढीला हो गया है। जबकि इस समय संक्रमण रोकने के लिये सेनेटाइजेशन, एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग बहुत जरुरी है। पंचायत चुनाव में ज्यादातर कर्मचारी व अधिकारी व्यस्त हो ही गये हैं,
मुम्बई से आने वाले उद्योग नगरी में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। अब 15 अप्रैल से साकेत एक्सप्रेस के चलने की घोषणा हुई है। गांव का प्रधान बनाने के लिये मुम्बई व दिल्ली से लोग आ रहे हैं। मुम्बई में संक्रमण बहुत ज्यादा है और वहां से आने वाले लोगों से भी यहां संक्रमण फैलने की संभावना है। लोगों का कहना है कि अप्रैल में पंचायत चुनाव के कारण कोरोना कहीं वीभत्स रुप न धारण कर ले। इस समय शादी ब्याह होने के कारण बाजारों में भीड़ है। लोग शादी ब्याह का सामान व कपड़ा खरीदारी में लगे हैं। इनमें से आधे लोग भी मास्क नहीं लगाते। ऐसा लगता है कि इन सभी को कोरोना की कोई चिंता ही नहीं है।













