गाजियाबाद के अनमोल ने बढ़ाया देश का मान…..

गाजियाबाद:-  गाजियाबाद की अनमोल ने  ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न  शहर में आयोजित मिस साउथ एशिया ऑस्ट्रेलिया का खिताब जीतकर भारत देश का मान बढ़ाया है।
प्रतियोगिता में साउथ एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया के 2 दर्जन से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता में अनमोल सागर के सिर विजेता का ताज सजा जबकि पाकिस्तान की जेबा मूसा उप विजेता रही। अनमोल की सफलता से परिवारजनों के अलावा आस पड़ोस के लोग भी काफी खुश हैं।
अनमोल ऑस्ट्रेलिया में रहकर ही फैसन डिजाइनिंग कि उच्च शिक्षा  हासिल कर रही है। और भविष्य में फैशन इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करना चाहती है।

24 वर्षीय अनमोल सागर का जन्म हरियाणा के गुड़गांव शहर में हुआ अनमोल के पिता संदीप सागर सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में इनकी ड्यूटी शिमला एयरपोर्ट पर लगी है।
बेटी की सफलता से खुश संदीप सागर ने कहा कि बेटी घर परिवार की शान होती है यह अनमोल ने साबित किया है।
अनमोल ने ना सिर्फ मेरा नाम रोशन किया है बल्कि उसने भारत देश का मान बढ़ाया है।
संदीप सागर ने कहा कि वह बेटे और बिटिया में कोई भी फर्क नहीं करते हैं। बेटा तो सिर्फ एक घर कि शान बनाता है वही बिटिया दो घरों की शान बढ़ाती है ।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि जब तक हम बिटिया का सम्मान नहीं करेंगे तब तक देश का सम्मान नहीं होगा आज अनमोल ने सफलता अर्जित कर मुझे गौरवान्वित होने का मौका दिया है ।इस खुशी को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

केंद्रीय विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा हासिल करने वाली अनमोल सागर ने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक किया इसके बाद उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया चली गई ।
अनमोल ऑस्ट्रेलिया के आरएम आईटी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है और वह द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम शहर के रहने वाले संदीप सागर ने बताया कि नौकरी की वजह से वह देश के विभिन्न शहरों में रह चुके हैं।

लेकिन उन्होंने गाजियाबाद को अपने ठिकाने के रूप में चुना। वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित शिप्रा सनसिटी में रहते हैं।
अनमोल का शुरू से ही फैशन के प्रति विशेष लगाव रहा है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित मिस साउथ एशिया ऑस्ट्रेलिया कॉन्टेस्ट में अंतिम राउंड में भारत पाकिस्तान श्रीलंका मालदीप नेपाल ऑस्ट्रेलिया मलेशिया सहित कई अन्य देशों की 35 प्रतिभागी पहुंची थी और अंतिम राउंड का मुकाबला कड़ा  था। लेकिन अपनी सुंदरता एवं बौद्धिकता व जीके की जानकारी के बदौलत अनमोल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बातचीत में अनमोल सागर ने कहा कि वह फैशन इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करना चाहती है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha