
वरिष्ठ पत्रकार फजलुर रहमान की पुत्रवधू ने खोला डेंटल क्लिनिक
क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उद्घाटन के अवसर पर की कर्यक्रम में शिरकत
भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद। नेशनल हाइवे से सटे मसूरी में क्षेत्र का पहला डिजिटल फर्स्ट लाइफ़ डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह और एसएचओ रविंद्र कुमार पंत के कर कमलों द्वारा रिबन काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर एसडीएम सदर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहां की क्षेत्र के लोगों में एजुकेशन को लेकर अब जागरूकता आ रही है और इसको आगे बढ़ाने का कार्य करें। इसी दौरान वरिष्ठ पत्रकार डॉ फजलुर रहमान ने कहा कि कि उनकी पुत्रवधू मोहसिना द्वारा क्षेत्र में डिजिटल फर्स्ट लाइफ डेंटल क्लिनिक खोलकर क्षेत्रवासियों को दांतों की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से एक अच्छा प्लेटफार्म दिया है । हालांकि दांतो की समस्याओं के लिए लोगों को शहर जाना पड़ता था, जबकि क्लीनिक खुल जाने से अब क्षेत्र के आसपास के लोगों को अब शहर नहीं जाना पड़ेगा। मसूरी में ही दांतो से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान क्लीनिक पर होगा। एसडीम सदर विनय कुमार सिंह ने उद्घाटन के अवसर पर रिबन काटकर कहा कि मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं कि अब ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों में एजुकेशन को लेकर जागरूकता आ रही है। इस जागरूकता को बनाए रखें । बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाये और देश की तरक्की में भागीदार बने। मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि ग्रामीण इलाकों में जिस तरह बच्चे अब पढ़ लिख कर देश का भविष्य बन रहे हैं। उससे कहीं ना कहीं एक अच्छा प्रयास भी माना जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह मसूरी इलाके में डिजिटल फर्स्ट लाइफ डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ हुआ है। उससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ प्राप्त होगा। अब क्षेत्रवासियों को क्लीनिक खुल जाने से शहर या अन्य जगह पर नहीं जाना पड़ेगा और दातों से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान मसूरी में ही हो जाएगा और एक बार फिर सभी को धन्यवाद दिया जाता है कि उनका एक अच्छा प्रयास है। इस तरह की प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्रवासियों को काफी लाभ भी प्राप्त होगा। इस अहम मौके पर क्षेत्र के गणमान्य सामाजिक बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।













