
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। गुरूवार को नगर के मौहल्ला व्यापारिन में चोरी बिजली की सूचना मिलने पर चेकिंग करने के लिए गए विद्युत विभाग के एसडीओ नितिन आनंद जूनियर इंजीनियर शयौराज सिंह व कुली के पद पर तैनात शहजाद सिंह संविदा कर्मी कासिम पर हमलाकर मोबाइल छीन लिया। जेई ने आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी। जेई शयौराज सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर जब वह टीम के साथ मौहल्ला व्यापारिन व्यापारी पहुंचे। उन्होंने देखा कि केबल में कट लगाकर मकान में बिजली सप्लाई दी जा रही है। जिसका वीडियो बनाया गया तभी मकान से एक युवक ने निकलकर मोबाइल छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह लोग वहां से भाग गए पुलिस जांच कर कार्यवाही की बात कर रही है। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।













