गोपाल त्रिपाठी
बड़हलगंज। उपनगर के अंबेडकर तिराहा स्थित रोडवेज बस स्टेशन के सामने फास्टफूड की दुकान पर बुधवार की रात मनबढों ने जमकर उत्पात मचाया। नाश्ता का पैसा मांगने पर मनबढों ने दुकानदार को पीटा और तोड फोड किया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के चौतीसा निवासी अतुल शाही बस स्टेशन के सामने फास्टफूड की दुकान चलाते हैं। पुलिस को दिए तहरीर में कहाकि रात नौ बजे बगल के गांव भैंसवली के आधा दर्जन युवक उनकी दुकान पर आए और नानवेज फास्टफूड का आर्डर दिया। नाश्ता करने के बाद उन्होंने जब पैसा मांगा तो युवकों ने उन्हें तथा उनके कर्मचारी अरूण कोरी को मारना शुरू कर दिया। इसके बाद युवकों ने दुकान में रखा सामान सडक पर फेंक दिया और जान मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।














