छात्रों ने रैली निकाल डिजिटल ट्रांजैक्शन के बारे में जागरूक किया

भास्कर समाचार सेवा सिकंद्राबाद। मंगलवार को अग्रसेन पी जी कालेज सिकन्दराबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मूल विषय रहा डिजिटल ट्रांजैक्शन जागरूकता
शिविर का शुभारंभ सभी सवयंसेवको ने माँ सरस्वती की आराधना व एन एस एस लक्षय गीत के साथ किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो पवन कुमार व प्रो सुशील कुमार व वाणिज्य विभाग से अंशु व कु. शिवानी तेवतिया उपस्थित रहे ।
सभी सवयंसेवको ने पहले आज के विषय से सम्बन्धित नारों व चार्ट को तैयार किया, जिन्हे हाथो में लेकर उन्होंने जागरुकता रैली निकाली। एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डा. आराधना वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कर रैली का शुभारंभ किया । रैली महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर हीरा कालोनी होते हुये विजय द्वार से होकर वापस महाविद्यालय पहुँची। रैली में सवयंसेवको ने हाथों मे अपने द्वारा बनाये गये चार्ट व नारों से जनमानस को डिजिटल ट्रांजैक्शन के प्रति जागरुक व सावधान किया। द्वितीय सत्र मे सभी स्वयं सेवकों ने विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये, जिसमें हरिओम, मीनू, अंजलि, वंशिका व अंकित के विचार सराहनीय रहे। इसके पश्चात् प्राचार्य प्रो पवन कुमार जी ने सभी के साथ अपने विचार साझा किये तथा सभी सवयंसेवको को उनके सभी शिविर सफलता पूर्वक संपन्न करने पर बधाई दी।
कार्यक्रम का समापन एन एस एस कार्य क्रम अधिकारी डा आराधना वर्मा ने सभी अतिथिगणो का आभार वयक्त कर किया तथा अपने सभी स्वयं सेवकों को आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया।
आज के शिविर में धर्म सिंह यादव , हरकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...