सीतापुर : आईटी अधिकारियों ने स्कूल में गुजारी रात, विद्यालय प्रबंधक से होती रही पूछताछ

सीतापुर। रामपुर के चर्चित सपा नेता आजम खां की मौलाना अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर मामले में बुधवार को आईटी विभाग के अधिकारियों ने सीतापुर स्थित रिजेन्सी पब्लिक स्कूल में छापामार कार्रवाई की थी जो कि दूसरे दिन गुरूवार को भी जारी रही। स्कूल के साथ-साथ प्रबंधक के घर पर भी छापा मार कार्रवाई की गई। … Read more

बहराइच : DM ने की पंचायती राज विभाग के योजनाओं की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश

बहराइच। पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती हुई जिलाधिकारी मोनिका रानी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास खण्ड स्तर पर पेंशन योजनाओं के सत्यापन से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों का यथाशीघ्र शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होंने ने यह … Read more

बहराइच : डीएम ने की महिला कल्याण विभाग के योजनाओं की समीक्षा बैठक

बहराइच। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना में पेंशन प्राप्त कर रही महिला लाभार्थियों की संख्या 53416 है जिसमें नवीन आवेदन 1605 … Read more

बहराइच : भाजपा की बैठक में अलग फीडर से बिजली उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा

अलग फीडर से बिजली उपलब्ध कराने की मांग बहराइच । रूपईडीहा में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक पार्टी नगर कार्यालय रूपईडीहा में हुई जिसमें शहर में अलग फीडर से बिजली उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई । उमस भरी गर्मी और धूप के बावजूद लोगों को रोस्टर के हिसाब से बिजली नसीब नहीं हो रही … Read more

बहराइच थानाध्यक्ष ने पैदल मार्च कर व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

बहराइच । रूपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त किया। प्रभारी निरीक्षक ने पैदल गस्त के दौरान नगर के व्यापारियों एवं लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है और उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर … Read more

अयोध्या : नगर निगम द्वारा इंडिया स्वच्छता लीग-2 के तहत प्लॉग रन का हुआ आयोजन

अयोध्या। इन्डिया स्वच्छता लीग-2 के तहत प्लॉग रन का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारम्भ नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह के नेतृत्व में गुलाबबाड़ी से किया गया। इस अभियान में नगर निगम के अधिकारीगण एवं विद्यालयी छात्रों के द्वारा प्रतिभाग करते हुए जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घंटाघर तक प्लागिंग की … Read more

मुख्यमंत्री योगी ने यूपी पुलिस और एनएसजी का देखा शौर्य, सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई मॉक ड्रिल

हाइलाइट्स : गांडीव-5 कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अवलोकन। सीेएम ने एनएसजी के सर्जिकल ऑपरेशंस की तैयारियों का लिया जायजा । प्रदेश में आतंकी घटनाओं से सफलतापूर्वक निपटने के लिये चलाया गया गांडीव – V” लखनऊ। प्रदेश में आतंकवादी घटनाओं से दक्षता, दृढ़ता एवं कुशलता स निपटने हेतु माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री … Read more

फतेहपुर : सांसद व विधायक का नाम शिलापट में न लिखने पर कार्रवाई की चेतावनी

भास्कर ब्यूरो जहानाबाद, फतेहपुर । नगर पंचायत ने मोहल्ला लाला गली चंदा गली में अंबिका लाइनमैन के घर से असलम के घर तक इंटरलॉकिंग रोड बनाए जाने का टेंडर दिया था जिसका ठेकेदार ने निर्माण कर सिलापट लगा दिया था लेकिन सिलापट में प्रोटोकॉल के तहत केंद्रीय मंत्री जिले की सांसद व स्थानीय विधायक का … Read more

फतेहपुर : चार दबंगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भास्कर ब्यूरो चौडगरा, फतेहपुर । कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गनैया खेड़ा निवासी भगौती प्रसाद ने गत दिवस गांव के ही राकेश, विजय पुत्रगण शिवराम , सोनू पुत्र विजय तथा अजय पुत्र चंद्रपाल के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया था कि गांव में डीजे बज रहा था वहीं पर उपरोक्त चारों लोग … Read more

कानपुर : सीपी ने पिंक चौकी का किया निरीक्षण दिए निर्देश

कानपुर | पुलिस आयुक्त डॉ.आर.के.स्वर्णकार ने दक्षिण जोन के किदवई नगर में स्थित पिंक चौकी का निरीक्षण किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को और सुदृढ़ करने व महिला सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये।