यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ और पूजा में शामिल होंगे। इस दौरान बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों को 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस मौके … Read more

यूपी एमएलसी चुनाव : आगरा के 3 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की संस्तुति, सपा प्रत्याशी के गंभीर आरोपों और हंगामे के बाद EC को भेजा गया प्रस्ताव

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के हालिया द्विवार्षिक चुनावों के बाद राजनीति गर्मा गई है। चुनावों में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की शिकायतों के बीच आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन अहम मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान (पुनर्मतदान) कराने की संस्तुति की गई है। जिला प्रशासन … Read more

अंबेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई। जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 85 के पास तेज रफ्तार वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस … Read more

जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का बड़ा शिकंजा: रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद दिल्ली भेजा गया मामला, 500 करोड़ रुपये से अधिक की होगी वसूली

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिजनों से जुड़े ‘जौहर ट्रस्ट’ पर आयकर विभाग का शिकंजा पूरी तरह कसता जा रहा है। ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के बाद अब आयकर विभाग ने भारी-भरकम जुर्माने के साथ टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के … Read more

लखनऊ में बड़ा हादसा: टॉयलेट करने गए 5 साल के मासूम की सरकारी ट्यूबवेल के गड्ढे में डूबकर मौत, लोहिया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट-बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित डीह गांव (जुग्गौर) में शनिवार शाम एक बेहद दुखद हादसा सामने आया। पड़ोस में चल रही सत्यनारायण भगवान की कथा के दौरान टॉयलेट करने गया 5 वर्षीय मासूम हर्षित चौरसिया सरकारी ट्यूबवेल के बगल में बने गहरे गड्ढे में फिसलकर गिर गया। पानी से भरे गड्ढे में … Read more

UP Government Youth Scheme: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब IAS-IPS अफसर स्कूलों में जाकर करेंगे छात्रों की करियर काउंसलिंग

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं को मार्गदर्शन देने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं व अन्य क्षेत्रों के प्रति प्रेरित करने के लिए एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारियों को सीधे स्कूली छात्रों से संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया है। … Read more

यूपी में नकली दवाओं का ‘इंटरनेशनल नेटवर्क’ बेनकाब: राजस्थान-हिमाचल से लखनऊ-आगरा होते हुए नेपाल-बांग्लादेश तक सप्लाई, FSDA की जांच में बड़ा खुलासा!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नकली और घटिया दवाओं के एक बड़े संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की हालिया जांच रिपोर्ट में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की फार्मा हब से निकलने वाली नामचीन कंपनियों की नकली दवाएं यूपी के रास्ते नेपाल और … Read more

फतेहपुर : अराजकता और दलाली का अड्डा बना सब रजिस्ट्रार कार्यालय, कलेक्ट्रेट में स्थानांतरित करने की मांग

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत तहसील सदर के पुराने परिसर में संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में कार्यालय को वर्तमान स्थान से हटाकर किसी सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है। … Read more

कन्नौज : AIMIM पार्टी में शामिल हुए नए सदस्य, बढ़ रही है सदस्यों की संख्या जिलाध्यक्ष ने किया सभी का स्वागत

कन्नौज। बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में लगातार सदस्यों की संख्या बढ़ रही है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष इशरत खान की अगुवाई में तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सौरिख के गांव राजपुर में मजलिस का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसका संचालन कर रहे इमरान खान ने पार्टी … Read more

ई-नीलामी में मिलेंगी मकान, दुकान और प्लॉट की चाबी, यूपी के 7 बड़े शहरों में आवास एवं विकास परिषद की स्कीम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने एक बार फिर आम जनता के लिए बड़ी सौगात पेश की है। परिषद द्वारा लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, बरेली, गोरखपुर और वाराणसी जैसे बड़े शहरों में स्थित खाली आवासीय और अनावासीय सम्पत्तियों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 21 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन, एक दिन बाद … Read more