कानपुर : सुप्रीम कोर्ट  फर्जी आधार कार्ड के मामले में सपा विधायक इरफान की खारिज की जमानत याचिका 

कानपुर। सर्वोच्च न्यायालय ने आगजनी के मुकदमे में फरार होने के दौरान फर्जी आधार कार्ड के सहारे हवाई यात्रा करने के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि आवश्यक हो तो भविष्य में अभियुक्त जमानत के लिए फिर से … Read more

बहराइच : अतिवृष्टि से गिरा घर, 40 वर्षीय युवक का मिट्टी के नीचे दबकर पैर टूटा

महसी/बहराइच। तहसील महसी क्षेत्र के सिसैया चूड़ामणि के मुजरा राजा बाग में नरेश पुत्र छोटे का घर मिट्टी का बना हुआ था। लगातार तीन दिनों से भारी बारिश के कारण मंगलवार रात में करीब 12 बजे युवक के ऊपर मिट्टी की दीवाल गिर गई जिससे उसका बायां पैर टूट गया। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी … Read more

बहराइच : मोबाइल उपभोक्ता परेशान नेटवर्क की समस्या बरकरार जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

फखरपुर/बहराइच। फखरपुर क्षेत्र के गजाधरपुर वजीरगंज कंदोसा इलाके में लगे हुए  टावर नहीं दे पा रहे बेहतर सेवा। कई दिनों से नेटवर्क ना होने के कारण फोन पर बात नहीं हो पा रही है न ही नेट चल पा रहा उपभोक्ता परेशान फखरपुर क्षेत्र के वजीरगंज इलाके के मु अहमद,इकबाल, बनवारी बब्बू पाठक, शाहनूर, मानिस आदि … Read more

बहराइच : एनसीसी अधिकारियों ने सीमांत स्कूल के एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया

रूपईडीहा/बहराइच । सीमांत इंटर कॉलेज रुपईडीहा में संचालित एनसीसी इकाई का 51 यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर कमाडिंग ऑफिसर कर्नल एपीएस पटवाल ने निरीक्षण किया। एनसीसी केयर टेकर शिवम दीक्षित ने बताया की कमान अधिकारी एपीएस पटवाल को विद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों की जानकारी दी। कमान अधिकारी ने ट्रेनिंग ग्राउंड पर केडेट से मिले और उनसे … Read more

बहराइच : WRG परियोजना के तहत जागरूक हुए लोग

बहराइच l डॉक्टर रेड्डी फाउंडेशन और कोटवा एग्री साइंस के संयुक्त तत्वावधान  में WRG परियोजना के अंतर्गत बहराइच जिले के 9 ब्लॉकों में डॉक्टर रेड्डी फाउंडेशन संस्था द्वारा किसानों को उन्नत कृषि द्वारा वैज्ञानिक विधि से धान की सीधी बुवाई पद्धती से धान की खेती करने को प्रोत्साहन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शिवपुर ब्लॉक … Read more

फतेहपुर : चोरी की ओमनी कार को एम्बुलेंस बना करता था ये बड़ा कांड

दैनिक भास्कर ब्यूरो फतेहपुर । सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की ओमनी के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है जो ओमनी की नम्बर प्लेट बदलकर एम्बुलेंस के रूप में उसे संचालित कर रहा था। इस एम्बुलेंस से कई अवैध कामो को भी अंजाम दिया जाता था जिसकी पड़ताल में पुलिस लगी है। कोतवाली प्रभारी … Read more

बहराइच : विवाहित को अविवाहित दिखा शादी कराने का आरोप

बहराइच l धर्मापुर गांव की रहने वाली रामावती ने अपनी बहू समेत सात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए है।थाने पर दिए गए प्रार्थना पत्र में रामावती ने बताया है कि सात माह पूर्व कुछ रिस्तेदारों ने मिलकर उसके बेटे रोहित सिंह की शादी एक युवती से करा दी। रामावती का आरोप है कि … Read more

बहराइच : बौंडी पुलिस ने तीन शातिर चरस तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तेजवापुर /बहराइच। तेजवापुर क्षेत्र के रामगढ़ी ग्राम पंचायत के पट्टी नहर से बुधवार की भोर बौंडी पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों के विरुद्ध बहराइच, गोंडा व श्रावस्ती जिले के विभिन्न थानों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अपराधियों के पास से चरस, अवैध कट्टा, कारतूस व छूरा भी बरामद हुआ … Read more

फतेहपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ आयुष्मान भव अभियान का उद्घाटन

दैनिक भास्कर ब्यूरो फतेहपुर । चौडगरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में भारत सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम ‘ आयुष्मान भव ’ अभियान का उद्घाटन ग्राम पंचायत उमरौड़ी कल्यानपुर के प्रधान ज्ञानेन्द कुमार तथा बाबूशंकर ने किया। इस कार्यक्रम में पीएचसी गोपालगंज के प्रभारी डा0 अरुण द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान … Read more

लखीमपुर खीरी : बार एसोशिएशन ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

मोहम्मदी खीरी। जनपद हापुड़ में अधिवक्ताओं बर्बरतापूर्ण हुए लाठी चार्ज के विरोध में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर धरना प्रदर्शन एवं कार्य से विरत रहकर शासन को उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देने के क्रम में बार एसोसिएशन मोहम्मदी खीरी द्वारा धरना प्रदर्शन करने के उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन … Read more