चार वर्षीय बच्ची का शव झाड़ियों में मिला

भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद

थाना टीला मोड़ पुलिस ने पंचशील कॉलोनी के पास आवास विकास परिषद की भूमि की झाड़ियों से आज सुबह करीब 11:30 बजे आवास विकास जमीन पर खड़ी झाड़ियों में एक चार वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है। शव की पहचान हो गई है पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए चार टीमों का गठन किया है। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसएफएल और डाग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

     जानकारी के अनुसार शव की पहचान शिवानी पुत्री सलीम दुर्रानी उर्फ संजू दिल्ली खिचड़ीपुर के रूप में हुई है।  सलीम काफी समय से अपने परिवार के साथ डिफेंस कॉलोनी की झुग्गियों में रह रहा था।जनवरी के महीने में अधिक शराब सेवन करने के कारण सलीम की मौत हो गई थी और उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर थी और वह  लापता हैं। पिता की मृत्यु और मां के लापता हो जाने की वजह से बच्ची अनाथ हो गई थी। अनाथ होने के बाद से  डिफेंस कॉलोनी निवासीअजय भाटी उसका लालन पालन कर रहे थे। अजय की मोबाइल फ़ोन की दुकान है।अजय भाटी ने बताया कि हर रोजाना की तरह बच्ची साथ के बच्चों के साथ खेलने गई थी। रोजाना वह एक दो घंटे बाद घर वापस आ जाती थी लेकिन शनिवार शाम 3 बजे के लगभग खेलने गई थी  जब वह घर वापस नहीं आई तो उन्होंने  आसपास उसकी तलाश की। जव वह नहीं मिली तो हमने पुलिस चौकी तुलसी निकेतन पर गुम होने की सूचना दे दी थी। आज 11:30 बजे के करीब हमें  पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि जंगल में एक बच्ची का शव पड़ा है। हमने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची के शव की पहचान कर ली गई है।

















डीसीपी ट्रांस हिंडन क्षेत्र दीक्षा शर्मा ने बताया कि टीला मोड़ पुलिस ने एक 4 साल की बच्ची का शव पंचशील कॉलोनी के पास स्थित झाड़ियों से बरामद किया है इसकी पहचान हो गई है पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए 4 टीमों का गठन करते हुए डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।









































































































खबरें और भी हैं...