ओवर ब्रिज पर चढ़ते समय ट्रक पलटा, ट्रैफिक कम होने के कारण बड़ी दुर्घटना टली


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद ।
बीती रात लगभग 11 बजे मुरादाबाद की ओर से उत्तरांचल जाने के लिए एक ट्रक जैसे ही ओवर ब्रिज पर चढ़ा वह पलट गया।
रात में तेज बारिश होने के कारण ट्रैफिक भी कम था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन सुबह को ओवर ब्रिज पर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई ।जिससे आवागमन ठप हो गया। तुरंत ही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उस ट्रक को सीधा कराने की कार्यवाही शुरू कर दी। अच्छा यह हुआ कि इस ट्रक पलटने में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक को सीधा कराने की कार्यवाही चल रही थी।

खबरें और भी हैं...