UP Chunav 2027: यूपी में 2027 की जंग के लिए बीजेपी का ‘प्लान UP’, जातीय समीकरण से लेकर Gen-Z तक पर महामंथन

2027 चुनाव को लेकर बीजेपी की हाई-लेवल बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह-प्रभारी जगदीश ईश्वर भाई पटेल ने वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। इस महामंथन में जातीय समीकरणों को साधने, बेरोजगारी, Gen-Z व Gen-Alpha युवाओं की प्राथमिकताओं और सरकार-संगठन के बीच समन्वय जैसे प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

विपक्ष के ‘PDA’ काट की तैयारी बैठक के दौरान स्वीकार किया गया कि 2024 के आम चुनावों की तरह विपक्षी दल 2027 में भी जातीय मुद्दों और संविधान आधारित विमर्श के जरिए सामाजिक समीकरणों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। इसे देखते हुए भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। विशेष रूप से क्षत्रिय, ब्राह्मण, कुर्मी और लोध समाज समेत अन्य वर्गों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और किसी भी संभावित नाराजगी को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

Gen-Z और रोजगार पर विशेष फोकस युवा मतदाताओं की बदलती सोच और हालिया आंदोलनों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने युवाओं से जुड़ाव बढ़ाने का निर्णय लिया है। Gen-Z और Gen-Alpha पीढ़ी को विपक्षी आख्यान से दूर रखने के लिए रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े मुद्दों पर फोकस किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के स्तर पर संवाद बढ़ाने पर सहमति बनी है।

संगठन-सरकार में समन्वय और एनडीए सहयोगियों का साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों को समय पर हल करने और सरकार-संगठन के बीच निर्बाध संवाद बनाए रखने को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही, एनडीए (NDA) के सहयोगी दलों के साथ बेहतर चुनावी तालमेल बनाने और सीटों के बंटवारे पर शुरुआती बातचीत को सुगम रखने की रणनीति बनाई गई है।

जल्द होगा कार्यसमिति का गठन संगठनात्मक विस्तार के तहत जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के गठन का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद एक बड़े राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित करने की योजना है।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha