यूपी : ललितपुर के कोविड सेंटर में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, कोई पूछने वाला नहीं है, देखे VIDEO

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के कस्बा तालबेहट के ग्राम टेकरी स्थित कोविड अस्पताल में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां के भर्ती कोरोना पीड़ितों को समय पर न तो खाना मिल रहा, न ही पानी। पानी नहीं मिलने से परेशान एक कोरोना पीड़ित ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि इसकी जांच कराई गई है लेकिन शिकायत की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

दरअसल, शनिवार को दोपहर में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें तालबेहट स्थित ग्राम टेकरी में स्थित 100 बेड के कोविड हॉस्पिटल (पॉलिटेक्निक कॉलेज) में अव्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में महरौनी निवासी कोविड मरीज अंशुल दुबे 12 घंटे से भी ज्यादा समय से मरीजों को पानी नहीं मिलने की समस्या चीख-चीखकर रख रहे हैं। बताया कि यहां का वाटर कूलर बंद है। कोई समस्या सुनने को तैयार नहीं है। सब एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं।

https://twitter.com/Rayaan41/status/1286969638048284673?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1286969638048284673%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FRayaan412Fstatus2F1286969638048284673widget%3DTweet

अधिकारियों को समस्या बताई फिर भी कोई कदम नहीं उठाया गया

मरीज ने बताया कि चार दिन से अधिकारियों से यहां की समस्याओं से अवगत करा रहे हैं लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा हैं। कर्मचारियों से शिकायत करते हैं तो वह कहते हैं कि मैं डाॅक्टर नहीं हूं। डाॅक्टरों से कहते हँ तो वो कहते हैं कि मैं सीएमओ नहीं हूं। सीएमओ से कहते हैं तो वह कहते हैं में डीएम नहीं हूं। शिकायत करने पर झांसी मेडिकल काॅलेज भेजने की धमकी दी जाती है ।

मरीज ने कहा कि कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से 10 बार और जिलाधिकारी से 5 बार शिकायत की। वीडियो में बच्चे भी कह रहे हैं कि उन्हें कल से पानी नहीं मिला है। कोविड अस्पताल की अव्यवस्थाओं का एक ऑडियो 20 जुलाई को वायरल हुआ था इसमें मरीज ने खाने की थाली को 20 मीटर दूर से फेंक दिया था।

इधर, जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला ने कहा कि उन्होंने एसडीएम तालबेहट को भेजकर जांच कराई है। एसडीएम ने बताया कि जो शिकायत मिली थी, उसकी पुष्टि नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...