
–बैठक में संगठन विस्तार को हुई नवीन घोषणाए
भास्कर समाचार सेवा बिजनौर।विश्व हिंदू परिषद के केंद्र संयुक्त मंत्री व मेरठ प्रांत के पालक अधिकारी वरिष्ठ प्रचारक वेंकट कोटेश्वर राव ने कहा विश्व हिंदू परिषद के सन 2024 में 60 वर्ष पूर्ण हो रहै है। परिषद का लक्ष्य प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुचने का है। उन्होंने धर्म परिवर्तन, लव जिहाद में सक्रिय भूमिका निभा रहे विधर्मियों को चेताते हुए साथ ही इन गतिविधियों को रोकने के लिए बजरंग दल, व परिषद के प्रत्येक आयाम के कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का बोध भी कराया।
नगर स्थित विवेक कॉलेज में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद विभाग बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए परिषद के केंद्रीय संयुक्त मंत्री वेंकट कोटेश्वर राव ने कहा कि परिषद को 2024 में 60 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। नवीन कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर प्रत्येक हिंदू परिवार में जाने के लिए संगठन संकल्पवद्ध है। परिषद का ग्राम से लेकर उपखंड, खंड, प्रखंड, नगर, जिला स्तर पर समिति पूर्ण करने का लक्ष्य है। संगठन षष्टीपूर्ति के कार्यक्रम करेगा। समाज को जागरूक कर विधर्मीयों द्वारा लव जिहाद, धर्मांतरण आदि की घटनाओं को रोका जाएगा। किसी भी लालच या बहला-फुसलाकर विधर्मी इस प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दे सकेंगे। उन्होंने कहा समाज के जागरूक होने पर इन घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। प्रत्येक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता को अपने दायित्व के बोध के साथ सजग और सतर्क रहने को कहा।अब हिंदू किसी भी डर से धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे। विश्व हिंद परिषद व बजरंग दल का यही उद्देश्य है कि अब परिवर्तन नहीं पराक्रम होगा।
- धर्म प्रचार व इष्ट देवों के प्रति जागरूकता है प्रमुख उद्देश्य।
परिषद के केंद्रीय संयुक्त मंत्री वेंकट कोटेश्वर राव ने कहा विश्व हिंदू परिषद निरंतर धर्म प्रसार के माध्यम से प्रत्येक हिंदू परिवारों में धर्म ग्रंथ व अपने इष्ट देवो के प्रति हिंदू समाज को जागरूक करने में लगा हुआ है। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही देवी-देवताओं के प्रति अपार श्रद्धा पूर्व की भांति ही समाज में उत्पन्न रहे ऐसा उद्देश्य है।
-सब हो समान,समाज से ऊंच-नीच का भाव हो खत्म।
परिषद के केंद्रीय संयुक्त मंत्री वेंकट कोटेश्वर राव ने कहा समाज के बीच से ऊंच-नीच का भाव खत्म करने के लिए संगठन का सामाजिक समरसता आयाम कार्य कर रहा है। परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता जात-पात समाप्त करने में लगा है।हिंदु समाज समरस और सशक्त बने तभी यह राष्ट्र परम वैभवशाली और विश्व गुरु बन सकता है। विश्व हिंदू परिषद इसके लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विधर्मीयों को, देश विरोधी ताकतों के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। राष्ट्र विरोधी ताकतों का सामना करने के लिए हमें तैयार रहना है।
विभाग बैठक में प्रांत सह मंत्री यशपाल सिंह जितेंद्र चौधरी, प्रांत सह प्रचार प्रमुख ललित जोशी, प्रांत से सत्संग प्रमुख कैलाश उपाध्याय, विभाग अध्यक्ष अनिल के गोयल, विभाग मंत्री मनोज शर्मा, विभाग संगठन मंत्री बृजेश कुमार, विभाग संयोजक आशीष बालियान, जिलाधक्ष राजीव गुप्ता, अरुण प्रताप, जिला मंत्री अनिल चौधरी, कुश प्रताप, जिला संयोजक आदित्य, इंजीनियर रामपाल सिंह, जिला सह मंत्री सौरभ शर्मा,नीरज टॉक, सुधीर चौधरी, राज नरेंद्र, शिवानी घाघट, संगीता अग्रवाल अर्चना चौधरी आदि बिजनौर व धामपुर जिला खंड, प्रखंड, नगर, जिला के दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष अनिल गोयल व संचालन विभाग मंत्री मनोज शर्मा ने किया।














