वृद्ध महिला सहित तीन लोगों पर जंगली सुअर का हमला, दो रैफर

भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सासनी। खेत पर काम रहे वृद्ध महिला सहित तीन लोगों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जिसके वहा घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद वृद्ध महिला सहित एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव रुदायन निवासी वृद्ध महिला विमलेश पत्नी स्व महिपाल शर्म जोकि अपने खेत पर कार्य कर रही थीं। जिन पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। वहीं दूसरा व्यक्ति प्रेम सिंह पुत्र रामखिलाड़ी जोकि विमलेश के खेत पर पानी लगा रहा था। जब उसको घटन की जानकारी हुई तो वहा मौके पर विमलेश को बचाने पहुचा गया। तभी जंगली सुअर ने प्रेम पे भी हमला कर दिया। जिससे वृद्ध महिला विमलेश सहित प्रेम भी घायल हो गाए। जिनको आनन फानन में परिजनों द्वारा उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध महिला विमलेश सहित प्रेम का उपचार करने के बाद दोनों की गंभीर हालत होने के करण हाथरस के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे गांव चेन नगरिया निवासी राजेंद्र शर्मा पुत्र श्री रोशनलाला शर्मा जोकि अपने खेत पर काम कर रहा था। उसको भी जंगली सुअर ने हमला करके घायल कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसको उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

खबरें और भी हैं...