
बीजेपी विधायक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख में जमकर हाथापाई
जबरन पर्चा वापसी को लेकर ब्लॉक प्रमुख व विधायक भिड़े
वर्चस्व की लड़ाई में तानी पिस्टल
भास्कर ब्यूरो
लखीमपुर-खीरी : उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है तो पुरानी रंजिशें भी दोबारा से ताजा होने लगी हैं।पंचायत चुनावों में दबंगों और बाहुबलियों का रुतबा भी होता है तो हिंसा भी होती है।इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में बीडीसी का पर्चा वापसी को लेकर बीजेपी के सदर विधायक योगेश वर्मा और नकहा के ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता के बीच जमकर हाथापाई हो गई। इस दौरान पवन गुप्ता के छोटे भाई ने बीजेपी विधायक और योगेश वर्मा पर पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
मामला लखीमपुर खीरी के नकहा ब्लाक का है जहां पर बीजेपी विधायक योगेश वर्मा और बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता के बीच एक युवक की बीडीसी के पर्चे वापसी को लेकर विवाद हो गया।बताया जा रहा है कि नकहा ब्लाक में एक युवक के बीडीसी के पर्चे को वापसी करने के लिए विधायक कह रहे थे।इस दौरान नकहा से बीजेपी के ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता और योगेश वर्मा के बीच तू- तू मै-मै हो गई।बातों ही बातों में कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि मारपीट में बदल गई,इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी।इसी बीच ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता के छोटे भाई ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर विधायक योगेश वर्मा पर तान दी।मौके पर मौजूद विधायक के सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों गुटों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।लगभग एक घंटे तक नकहा विकास खण्ड में अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा।मौके पर मौजूद किसी जागरुक व्यक्ति ने घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।सदर विधायक योगेश वर्मा का कहना था सभी पदाधिकारियों ने एक महिला प्रत्याशी को बीडीसी पर चुनाव लड़ने के लिए तय किया था।लेकिन नकहा के ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता पार्टी लाइन से हटकर किसी अन्य युवक को चुनाव लड़ना चाहते थे।

प्रशासन ने साधी चुप्पी
जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो पवन गुप्ता और छोटे भाई सुनील गुप्ता ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।वह पार्टी में अपनी बात को रखेंगे।कानूनी तौर पर उन पर थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।इस मामले पर जिला प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं,उनका कहना है जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दोनों पक्षों को तलब
नकहा ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता में रविवार को भीषण मारपीट हो गई।दोनों ने एक दूसरे के साथ उठा-पटक की।दोनों ही भाजपा से जुड़े हुए हैं। इस घटना के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने दोनों को पार्टी कार्यालय पर तलब किया है।
क्या ज़िला प्रशासन कर पायेगा कोई कार्यवाही?
इस दौरान सभी लोकतंत्र की गरिमा भूल गई।गालियां भी दी गईं है।विधायक बार बार किसी के पर्चा वापसी की बात कर रहे है।
क्या जिला प्रशासन क्या कार्यवाही कर पायेगा?
यह यक्ष प्रश्न जनता पूंछ रही है? या पूर्व की भांति होगी जांच के नाम पर लीपापोती?
इस दौरान धारा 144, लागू होने के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ गई है।














