अगर डायबिटीज पर काबू पाना है तो अपनाये ये उपाय

अक्सर लोगो को लम्बे समय तक बैठने या खाने के कारण डायबिटीज हो जाती है। डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए डाइट में इन चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

  • डायबिटीज केयर में प्रकाशित शोध की मानें तो रोज तीन से छह ग्राम दालचीनी के सेवन से ग्लूकोज के स्तर को 29 प्रतिशत घटाया जा सकता है।
  • मेथी में मौजूद फाइबर ग्लैक्टोमेनन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है इसलिए दाने या साग के रूप में इसका सेवन जरूर करें।
  • कई शोधों में माना जा चुका है कि लहसुन शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बढ़ाता है इसलिए इसका सेवन डायबिटिक रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
  • बादाम के सेवन से शरीर में LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) घटता है। जर्नल ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रिशन में बादाम के सेवन से डायबिटीज का खतरा कम माना गया है।    हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के हालिया शोध की मानें तो सेब में मौजूद क्वेरसेटिन नामक तत्व इस रोग के खतरे को 20 प्रतिशत तक कम करता है।
  • जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित शोध की मानें तो ग्रीन टी के नियमित सेवन से डायबिटीज नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • आपको जानकर अचरज होगा कि कोहड़ा या कद्दू के सेवन से भी डायबिटीज में आराम मिलता है। ईस्ट चाइना नॉर्मल यूनिवर्सिटी ने भी अपने अध्ययन में यह दावा किया है।
  • शोधों में माना गया है कि रोज एक कप बीन्स के सेवन से ब्लड शुगर नियमित्रत करने में मदद मिलती है। ये शरीर में ग्लाइकिमिक्स इंडेक्स घटाती हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha