CRPF के 18 जवान कोरोना संक्रमित, देश में पॉजिटिव मरीजो की संख्या 43 लाख पार

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण ( Corona Infection ) से पूरी दुनिया जूझ रही है और इससे बचने के लिए तमाम तरह के उपाय किए जा रहे हैं। देशभर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

झारखंड में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सोमवार से शुरू किए गए जांच अभियान के पहले दिन रिकार्ड 495 संक्रमित मिरीज मिले हैं। कई जिलों में तैनात 18 सीआरपीएफ जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सुंदरनगर के पांच सीआरपीएफ जवान शामिल हैं। 

वहीं, धनबाद जिले में 34 नए कोरोना मरीज मिले हैं, इसमें सीआरपीएफ के 13 जवान शामिल हैं। इसके अलावा बलियापुर के प्रधानखंता स्थित सीआरपीएफ कैंप में 11 और तोपचांची कैंप में दो जवान पॉजिटिव पाए गए हैं।सीआईएसएफ कोयला नगर का भी एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है।देश में संक्रमितों की संख्या 43 लाख पार

आपको बता दें कि पूरे देश में लगातार तेजी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर दिन अब तकरीबन एक लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन में कोरोना संक्रमितों की रिकॉर्ड संख्या के मामले में भारत पहले पायदान पर पहुंच गया है।

बीते 24 घंटों में भारत में 70 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 लाख पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,133 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 72,775 हो गई है। 

वहीं देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,80,423 हो गई है। इनमें से 8,83,697 लोगों का उपचार चल रहा है और 33,23,951 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.65 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है। अभी देश में कोरोना से होने वाले मौतों की दर1.7 फीसदी है।

खबरें और भी हैं...