यूपी : सपा नेता ने खुद को मारी गोली, मचा हडकंप

क़ुतुब अंसारी 
बहराइच l जनपद बहराइच में समाजवादी पार्टी के नेता बाल मुकुंद यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को मार लिया है गोली मारने का कारण अभी पता नही चल सका है लेकिन कुछ लोग इसे घरेलू कलह बता रहे हैं बाल मुकुंद यादव समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता हैं गोली लगने के बाद उन्हें जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है बताया जा रहा है कि गोली उनके जबड़े में लगी है जिससे खून का रिसाव काफी तेज हो रहा है जिससे उनकी हालत बिगड़ती जा रही है पुलिस ने इस मामले में जांच भी सुरु कर दिया है जिस असलहे से उन्होंने गोली मारी है वो भी बरामद किया जा चुका है
इस मामले में घर के सदस्य भी अभी कुछ बोलने को तैयार नही है और पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ बताना सम्भव होगा/ बाल मुकुंद यादव की डीएम चौराहे के करीब बंदूक की दुकान भी है ये भी बताया जा रहा है कि बाल मुकुंद कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

18 − 12 =
Powered by MathCaptcha