यूपी : भाजपा कार्यकर्ता मिंटू का हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे 

बहराइच। रामगांव थाने का बहुचर्चित भाजपा कार्यकर्ता मिंटू का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया पुलिस अधीक्षक सभाराज द्वारा अपराधो की रोकथाम व वान्छित अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देश मे रामगांव थाने के थानाध्याक्ष  ब्रह्मानन्द सिंह के  नेतृत्व में गठित पुलिस टीम  द्वारा धारा 302/201 आई0पी0सी0 के वादी फौजदार पुत्र श्रीराम निवासी आढीपुर दा0 दशरथपुर थाना रामगांव बहराइच के लडके मिन्टू भाजपा कार्यकर्ता उम्र 35 वर्ष की हत्या के आरोपी  अभि0 वकीलुद्दीन पुत्र मकबूल  निवासी अकिलापुर दा0 दशरथपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच जिसने अपने साथियो के साथ मिल कर वादी के लडके मिन्टू को मार कर उसकी लाश बोरे में रख कर गाड दिया था मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वकीलुद्दीन को दिनाँक 13.10.18 की शाम उमरपुल घाट   के पास से गिरफ्तार गिया कर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha