BSEB Bihar Board 10th Result 2021: बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, पढ़े पूरी खबर

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज कक्षा 10 वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। 10 वीं के नतीजों को छात्र आधिकारिक वेबसाइट-results.biharboard.online.com पर चेक करते हैं। यहां से छात्रअपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि बीएसईबी ने राज्य में मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2021 तक आयोजित की थी। परीक्षा के लिए कुल 16.8 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे। उनमें से 16.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से कुल 12.93 लाख छात्रों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। परीक्षा में सम्मलित कुल 78.17 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं। पिछले वर्ष परीक्षा में उत्तीर्ण 80.59 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल 74.7 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं वहीं 10 बोर्ड में परीक्षा में शामिल छात्रों (लड़कों) की संख्या  81.57 फीसदी है।

बता दें बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं की परीक्षा में कुल 8,24,893 लड़कियां शामिल हुईं थी और उनमें से 6,16,536 उत्तीर्ण हुईं हैं। दूसरी ओर, मैट्रिक परीक्षा में कुल 8,29,278 लड़के उपस्थित हुए और 6,76,518 उत्तीर्ण हुए हैं। 

तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं की परीक्षा 2021 में पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए हैं। यानी 96.80% फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं कुल 101 छात्रों ने टॉप -10 रैंक की सूची में जगह बनाई है। 

10 बोर्ड में संयुक्त से रूप से सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और रोहतास स्तिथ बलदेव हाईस्कूल के संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।

राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बीएसईबी कार्यालय, पटना में आज बीएसईबी परिणाम 2021 जारी किया। COVID-19 महामारी के कारण इस बार परिणाम घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की गई थी। बीएसईबी ने पहले ही 26 मार्च को इंटरमीडिएट के परिणाम 2021 घोषित कर दिए हैं। जिसमें कुल छात्रों में से 78.04% छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

खबरें और भी हैं...