IPL 2021 : लसिथ मलिंगा के नाम है 170 विकेट, क्या अमित मिश्रा तोड़ सकते है यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है। आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। आईपीएल के हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता है और पुराना रिकॉर्ड टूटता है। इस सीजन में भी दर्शकों को कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। बल्लेबाजों की तरह गेंदबाज भी मैच को जीताने में अहम भूमिका निभाते है। श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम आईपीएल में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। उनका आईपीएल करियर काफी अच्छा साबित हुआ। मलिंगा अभी भी इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर है।

लसिथ मलिंगा के नाम 170 विकेट
आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पिछले साल से आईपीएल नहीं खेल रहे है। इस साल भी वे आईपीएल का हिस्सा नहीं है। उनका आईपीएल कॅरियर बहुत ही शानदार रहा। मलिंगा ने अब तक 122 मैच खेले है इस दौरान उन्होंने 170 विकेट अपने नाम किए है। मलिंगा का यह अनोखा रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी अमित मिश्रा तोड़ सकते है। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मलिंग के बाद मिश्रा 160 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है। 

अमित मिश्रा तोड़ सकते है यह रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने अमित मिश्रा दूसरे पायदान पर है। अमित आईपीएल में 150 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 160 विकेट भी झटके अपने नाम किए है। इसके अलावा अमित स्पिनर के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ने से अमित मात्र 11 विकेट ही दूर है। अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2021 में वह मलिंगा को पीछे छोड़ सकते है। अगर मिश्रा इस सीजन में 11 विकेट ले लेते है तो वह सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अमित मिश्रा नंबर वन पर आएंगे।

ये है टॉप 5 गेंदबाज
सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में तीसरे नंबर पर पीयूष चावला का नाम भी शामिल है। उन्होंने आईपीएल में अब तक 164 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 156 विकेट हासिल किए। चौथे स्थान पर ड्वेन ब्रावो हैं। ड्वेन आईपीएल में 140 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 153 विकेट लिए हैं। पांचवें नंबर पर हरभजन सिंह का नाम आता है। उन्होंने 160 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 150 विकेट अपने नाम पर किए हैं।

खबरें और भी हैं...