
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में नितीश राणा को शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने के लिए भेजा. दोनों टीमें वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के तीसरे मैच में एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हैं. मैच में राणा ने अर्द्धशतक लगाते हुए टीम प्रबंधन के फैसले को पूरी तरह से सही ठहराया.
राणा और गिल ने केकेआर का स्कोर पावरप्ले में 50 रन जोड़कर एक ठोस शुरुआत दी. साझेदारी के दौरान राणा आक्रामक थे जबकि गिल ने दूसरी तरह उनका साथ निभा रहे थे. पावरप्ले समाप्त होने तक, बाएं हाथ का बल्लेबाज 36 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था, जबकि गिल 14 पर थे. जिसके बाद स्पिनर राशिद खान ने गिल को पवेलियन भेजा.
— Gautam Kumar (@VickyShepherd08) April 11, 2021
Talk about being on song 🎶🎶@28anand gets @harbhajan_singh & @NitishRana_27 rapping post @KKRiders' win over #SRH. 😎😎 #VIVOIPL #SRHvKKR @Vivo_India
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2021
Watch the full interview 🎥👇https://t.co/9hAW2yvm0H pic.twitter.com/DlL6osKbfY
गिल के आउट होने के बाद राणा ने अपने आक्रामक अंदाज़ को कायम रखा और ताबड़तोड़ अर्द्धशतक लगातार एक मजेदार अंदाज़ में जश्न मनाया. उन्होंने दसवें ओवर की अंतिम गेंद पर अपने फिफ्टी पूरी की. उन्होंने विजय शंकर की गेंद पर छक्का जड़कर ये उपलब्धि हासिल की. जिसके बाद उन्होंने थ्री-फिंगर हैंड जेस्चर दिखाने से पहले राणा ने अपना बल्ला उठाया. राणा का ये जश्न मनाने का अंदाज़ फुटबॉलर मेसुट ओजिल जैसा हैं.पिछले दिनों, फुटबॉल विश्व कप विजेता मेसुट ओजिल ने खुलासा किया था कि उनका ‘एम’ गोल जश्न उनकी युवा भतीजी मीरा को श्रद्धांजलि था. राणा ने भी कुछ उसी उद्देश्य से जश्न मनाया. लेकिन अभी तक, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली हैं.
मैच की बात करे तो राणा ने 80 रन बनाए, इससे पहले केकेआर ने अपने 20 ओवरों में 187 रन बनाए. राहुल त्रिपाठी (53) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, जबकि SRH ने डेथ ओवरों में शानदार वापसी की.















