
SA vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 (2nd T20I) में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की, साउथ अफ्रीकी टीम 6 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया. इस मैच में पाकिस्तान की फील्डिंग सुर्खियों में रही. खासकर शरजील खान (Sharjeel Khan) ने जॉर्ज लिंडे (George Linde) का एक ऐसा कैच छोड़ा जिसकी चर्चा खूब हो रही है. सोशल मीडिया पर शरजील खान का मजाक भी बन रहा है. दरअसल लिंडे के कैच का शरजील सही अंदाजा नहीं लगा पाए जिससे उनसे एक आसान का कैच छूट गया. फैन्स सोशलम मीडिया पर शरजील के इस आसान से मौके को गंवाते हुए देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हुआ ये कि जब लिंडे बल्लेबाजी कर रहे थे तो पाकिस्तान की ओर से 13वां ओवर फेंका जा रहा था. इसी ओवर में लिंडे ने उस्मान कादिर की गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर हवाई शॉट मारा जो सीधे लॉन्ग ऑन पर खड़े फील्डर शरजील की ओर जा रही थी. यही पर पाकिस्तानी फील्डर से गलती हो गई.
जैसे ही लिंडे ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट मारा शरजील दौड़कर कैच लेने की ओर आगे बढ़े, लेकिन दुर्भाग्य से फाकिस्तानी फील्डर कैच को अच्छी तरह से जज नहीं कर पाया और गेंद उनसे आगे निकल गए और फील्डर से गेंद पीछे निकल गया. इस तरह से शरजील ने लिंडे का एक आसान सा कैच लेने से चूक गए. सोशल मीडिया पर शरजील के इस कारनामें को देखकर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. आप भी इस वीडियो को देखकर लोटपोट हो जाएंगे.
https://twitter.com/taimoorze/status/1381628907280011265?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1381628907280011265%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fcricket%2Fsouth-africa-vs-pakistan-sharjeel-khan-hilariously-misjudges-a-catch-in-2nd-t20i-watch-video-hindi-2412656
पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 में पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट पर 140 रन बनाए जिसमें बाबर आजम ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, आजम 50 रन बनाकर आउट हुए. बाबर के अलावा हफीज ने 32 रन बनाए जिसके कारण पाकिस्तान 20 ओवर में 140 रन बना सका. साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिसके कारण पाकिस्तान के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके. साउथ अफ्रीका की ओर से स्पिनर जॉर्ज लिंडे (George Linde) ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा लिजाद विलियम्स भी 3 विकेट लेने में सफल रही.
पाकिस्तान के लक्ष्य को साउथ अफ्रीकी टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. एडम मार्करम ने 54 और हेनरिक क्लासेन 21 गेंद पर 36 नाबाद रन बनाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी. साउथ अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे (George Linde) ने जहां 3 विकेट गेंदबाजी से लिए तो वहीं दूसरी ओर बल्लेबाजी के दौरान भी धमाका किया. लिंडे ने केवल 10 गेंद का सामना करते हुए 20 रन बनाए जिसमें 2 छक्के लगाए. इस तरह से 4 टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है.















