
एक डांसर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने एक डांस वीडियो से आग लगा दी है जिसमें वह साड़ी पहने बैक फ्लिप्स और अन्य डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। रुक्मिणी विजयकुमार ने पूरी तरह से लिपटी हुई साड़ी पहने ये सारे स्टंट किए हैं जिसे देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साड़ी पहने दिखाए डांस मूव्स और स्टंट
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘ये सारी चीजें जो हम अच्छे से लिपटी हुई साड़ी में कर सकते हैं’। बता दें कि वह एक प्रोफेशनल डांसर हैं जिनका इंस्टाग्राम पर डांसर रुक्मिणी नाम से अकाउंट है और वह लोगों के बीच अपने डांस वीडियो को लेकर काफी मशहूर हैं।
वीडियो में, विजयकुमार को एक ग्रामीण झोपड़ी के रूप में दिखाई देने वाले बैकग्राउंड के साथ फ्लिप्स, स्प्लिट्स और कुछ एक्रोबेटिक पोज करते हुए देखा जा सकता है। वह कॉफी ब्राउन रंग की साड़ी पहने हुए यह सब करती हैं। कैप्शन में, उन्होंने खुलासा किया कि वीडियो में सारी क्लिप्स उस वीडियो से है जो उन्होंने पिछले साल “नमामि योग विद्या” नामक योग दिवस के लिए डायरेक्ट किया था।
View this post on Instagram
वीडियो को पांच दिन पहले शेयर किया गया था और इसे अब तक 1 लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को लेखक-निर्देशक ताहिरा कश्यप खुराना और अभिनेता आयुष्मान खुराना सहित बहुत से लोगों ने पसंद किया है। इसके साथ, लोगों ने कमेंट कर भी अपनी हैरानी जताई है। किसी ने डांसर को गॉर्जियस बताया तो एक यूजर ने लिखा- ‘आप वास्तव में साड़ी एम्बेसडर हैं’।
View this post on Instagram

बता दें कि उनसे पहले एक जिमनास्ट पारुल अरोड़ा ने भी सुर्खियां बटोरी थी जब उन्होंने बड़े अनोखे अंदाज में सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया जिसमें वह साड़ी पहने बैक फ्लिप करती नजर आ रही हैं। साथ ही, वह हवा में रंग फैलाते हुए अपने एक्रोबेटिक मूव्स शो करती भी देखी जा सकती हैं।














