
नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नै सुपर किंग्स (PBKS vs CSK) के लिए अपना 200वां मैच खेला। टीम ने इस मुकाबले को जीतकर अपने कप्तान की खास उपलब्धि को यादगार बना दिया।
चेन्नै सुपरकिंग्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया
चेन्नै ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया। पंजाब के बल्लेबाज चेन्नै के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए। पेसर दीपक चाहर (4/13) की अगुआई में चेन्नै के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर पंजाब को 8 विकेट पर 106 रन पर रोक दिया। इसके बाद चेन्नै ने 26 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया
View this post on Instagram
धोनी ने सबसे पहले केक कोच स्टीफन फ्लेमिंग को खिलाया
आईपीएल 2021 (IPL 2021) में चेन्नई की यह पहली जीत थी। जीत के बाद धोनी ने अपने 200वें मैच का जश्न सीएसके के साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ केक काटकर मनाया। धोनी ने केक सबसे पहले सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को खिलाया। चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) फ्रैंचाइजी ने धोनी के केक काटने वाला वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है।
A treat to Thala on his 200th! Phenomenal Team effort from the boys, special mention to Cherry swings! On to the next one! #Believe @ChennaiIPL #CSK pic.twitter.com/w8UaLAX2lU
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) April 16, 2021
सीएसके के बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर धोनी का केक काटते हुए फोटो अपलोड किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
सीएसके 19 को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी
धोनी ने चेन्नै सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में 176 मैच खेले हैं जबकि 24 मैच उन्होंने चैंपियंस लीग में खेले थे। कैप्टन कूल के नाम से फेमस धोनी साल 2008 में पहली बार सीएसके टीम से जुड़े। चेन्नै को आईपीएल 2021 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। धोनी की अगुआई वाली टीम सीएसके अपना तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।















