
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो आये दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं, भले ही मलाइका फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके जलवे कायम हैं, आये दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गोल्डन ड्रेस
मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें उनकी स्टाइलिश मेनका हरिसिंघानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका ने गोल्डन कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहन रखी है, फोटो में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

खूबसूरत पोज
मलाइका अरोड़ा ने जिस तरह से पोज दिया है, वो बेहद खूबसूरत लग रहा है, फैंस को उनका ये अंदाज कुछ ज्यादा ही लुभा रहा है, लोग उनकी तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही अजब-गजब कमेंट्स भी आ रहे हैं।
मलाइका का करियर

मलाइका अरोड़ा ने स्पेशल सांग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है, छैंया छैंया… अनारकली, और मुन्नी बदनाम जैसे सुपरहिट सांग से उन्होने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई, इसके साथ ही वो इन दिनों टीवी डांस रिएलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आती हैं।














